
प्लेटलेट्स ऐसी कोशिकाएं होती है, जो खून को बहने से रोकती है। किसी तरह की चोट के कारण यदि शरीर से खून बहता है तो उसे रोकने का काम प्लेटलेट्स द्वारा ही किया जाता है। शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बराबर बने रहना बहुत जरूरी है। यदि किसी कारण से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या में कमी होती है, तो यह शरीर में कई बीमारियों को आमंत्रित करती है और कई तरह की बीमारियां होने लगती है। आइए जानते हैं केंद्रीय होम्योपैथी अनुसन्धान परिषद्, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार मंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एके द्विवेदी से प्लेटलेट्स काउंट क्या है, प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं, प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण, इत्यादि।
प्लेटलेट्स क्या है?
प्लेटलेट्स शरीर की ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो रक्तस्राव को रोकने का काम करती है और साथ ही क्षतिग्रस्त टिश्यू को ठीक करने का भी काम करती हैं। यह आपके रक्त में मौजूद एक तरह के तत्व होते हैं जो द्रव और कोशिकाओं से बने होते हैं, जिसमें रेड ब्लड सेल यानी आरबीसी भी मौजूद होते हैं। प्लेटलेट्स बहुत ही छोटे या सुक्ष्म कण होते हैं, जिसे सिर्फ टेस्ट के दौरान ही देखा जा सकता है। इसका साइंटिफिक नाम होमियोस्टेसिस है।
नार्मल प्लेटलेट्स कितनी होनी चाहिए?
क्या आप जानते हैं, प्लेटलेट्स नार्मल रेंज कितना होता है? आमतौर पर, शरीर में नॉर्मल प्लेटलेट्स काउंट 1,50,000 से लेकर 4,50,000 प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर खून में होता है। यदि प्लेट्लेट्स की संख्य 1,50,000 से कम है तो इस स्थिति को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया के नाम से जानते हैं और यदि प्लेटलेट्स की संख्या 4,50,000 से ज्यादा है तो यह स्थिति थ्रोम्बोसाइटोसिस कहलाती है। यदि आप अपना प्लेटलेट्स काउंट जानना चाहते हैं, तो आपको सीबीसी टेस्ट कराना होता है, जिसे क्पलीट ब्लड काउंट के नाम से जानते हैं।
प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण क्या है?
डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट कम होते तो सभी ने देखा होगा लेकिन इसके कई और भी कारण हो सकते हैं, जैसे- ब्लड में बैक्टीरियल इंफेक्शन, बोन मैरो की समस्या, गर्भावस्था, इत्यादि। देखें, प्लेट्लेट्स कम होने के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं-
- किसी भी छोटे घाव या कट का गंभीर हो जाना और लंबे समय तक घावों से खून बहना।
- त्वचा पर छोटे-छोटे रैशेज होना, यह बैगनी या लाल रंग का हो सकता है।
- नाक से रक्तस्राव होना गम से ब्लड का आना
- पीरियड्स के दौरान ज्यादा रक्तस्राव होना
- मल त्याग के दौरान खून आना
- यूरिन में ब्लड आना
- आंतरिक रक्तस्राव के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं, ऐसा होने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श करें।
प्लेटलेट्स डाउन होने के कारण क्या है?
प्लेटलेट्स कम होने के कारण न्निलिखित हो सकते हैं-
- आयरन की कमी
- ल्यूकेमिया
- सिरोसिस
- चिकनपॉक्स
- गर्भावस्था
- एचआईवी एड्स
- फोलेट की कमी
- अप्लास्टिक एनीमिया
- कीमोथेरेपी
- एलकोहल का ज्यादा मात्रा में सेवन
- विटामिन बी 12 की कमी
प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल कौन-कौन से होते हैं?
डेंगू या कई ऐसी बीमारियां होती है जिसमें प्लेटलेट्स डाउन हो जाते हैं, और इसे बढ़ाने के लिए निम्नलिखित फलों का सेवन किया जा सकता है।
पपीता – पपीते के पत्ते किसी औषधीय जड़ी-बुटी से कम नहीं है। इसके पत्ते में पपैन और काइमोपपैन जैसे एंजाइम पाए जाते हैं। इसके जूस का सेवन करने से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और प्लेटलेट्स में तेजी से बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा आप कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। डेंगू के समय प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
चुकंदर – चुकंदर में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टैटिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपके प्लेटलेट्स काउंट को कुछ ही दिनों में बढ़ा सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं तो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद मिलती है।
कीवी – प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए कीवी बहुत लाभकारी फल हो सकता है। इसमें एंटिऑक्सीडेंट और विटामिन प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाएं बनती है और प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होता है। यह आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने का काम करता है।
नारियल पानी – नारियल पानी में इलेट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह मिनरल्स का भी अच्छा श्रोत होता है। यह आपके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।
अनार – खून की कमी से बचने के लिए लोग अक्सर अनार का सेवन करते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ प्लेटलेट्स काउंट को भी बढ़ाता है। आप अनार को डायरेक्ट खा सकते हैं या इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं।