सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत, मप्र में 1.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड डिजिटली वितरित किए

जय सेवा-जय जौहार के उद्घोष के साथ महाकौशल वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्वाजंलि अपर्ति करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संकल्प लेते हुए कहा कि प्रदेश और देश के जनजातीय बहुल इलाकों से सिकल सेल जैसी अनुवांशिक बीमारी को समूल खत्म कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के 1 करोड़ 6 लाख आयुष्मान कार्ड़ के साथ देश के कुल साढ़े 3 करोड हितग्राहियो को डिजिटली आयुष्मान कार्ड वितरित किप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड़ मात्र कार्ड़ नही है यह लाज के लि 5 लाख रुपए का एटीएम और प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी है। कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सम्बोंधित किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर चादी का सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने के लि वर्ष भर कार्यक्रम कि जाएगें। रानी दुर्गावती पर एक फिल्म भी भारत सरकार द्वारा बनाई जाएग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज प्रारंभ किया गया www.sicklecell.co.in सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान अमृत काल का प्रमुख मिशन बनेगा। इसके माध्यम से आज देश जनजातीय भाई-बहनों के जीवन को सुरक्षित बनाने का संकल्प ले रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेशवासियों के दिल में बसते हैं। आज पूरी दुनिया मोदी के नेतृत्व में भारत की जय बोल रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जबलपुर में रानी दुर्गावती का स्मारक बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने जनजाति के परिवारों के बीच में काफी समय पर व्यतीत किया है। मैं उनकी पीड़ा से भली-भांति वाकिफ है। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए कार्य किया। जनजातीय क्षेत्रों से www.sicklecell.co.in सिकल सेल उन्मूलन के लिए उन्होंने जापान में की गई यात्रा के दौरान नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक से भी मदद मांगी। आज प्रारंभ हुआ अभियान 17 राज्यों 238 जिलों के 7 करोड़ लोगों की स्क्रीन का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनजाति के भाई-बहन इस बीमारी से असहनीय पीड़ा से गुजरते हैं। इसके उन्मूलन के लिए ब्लड बैंक खोले जाएगें। बोन-मैरो ट्रांसप्लांट के सेंटर बढाए जा रहे हैं। बीमारी के उन्मूलन के लिए 0 से 40 वर्ष तक के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग करना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया कि जनजाति के सभी बंधु अभियान से जुडे और अपना कार्ड बनवाएं। समाज जितना आगे आएगा बीमारी से मुक्ति उतनी ही आसान होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बीमारी के उपचार के गारंटी वाली आयुष्मान भारत योजना में देशवासियों को 5 लाख की गारंटी देते हुए 3 साढ़े करोड़ देशवासियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए। उन्होंने मंच से सांकेतिक रूप से अदिति यादव, प्रेम प्रकाश और रूबिना बेगम को आयुष्मान कार्ड़ प्रदान किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब परिवार का एक सदस्य बीमार होता है तो पूरा परिवार प्रभावित होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से काला-ज्वर, कुष्ठ रोग, मलेरिया और दिमागी बुखार में उल्लेखनीय कमी आई है। सरकार अनुसूचित जनजातियों, दलितों, गरीबों, किसानों, महिलाओं और पिछड़ा वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश देश के दिल में है और प्रदेश के दिल में मोदी बसते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत माता के मस्तक को पूरे विश्व में गौरन्वित कर रहे हैं। आज सारी दुनिया भारत की जय बोल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जन्मशती को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। पूरे वर्ष प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएगें। रानी दुर्गावती के स्मृति में जबलपुर में विशाल स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जनजातीय भाई-बहनों को मिलने वाले लाभों से वंचित कर दिया था, हमने सरकार में आते ही पुनःसभी को लाभ देना प्रारंभ कर दिया है। डबल इंजन की सरकार में निरंतर कार्य हो रहे हैं।

वीरांगना रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मांडविया, केन्द्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

सिकल सेल काउसलिंग कार्ड किए वितरित

प्रधानमंत्री मोदी ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूनल कार्यक्रम में प्रतिरात्मक रूप से मध्यप्रदेश के 3 और छत्तीसगढ़ के 2 हितग्राहियों केा सिकल सेल काउसलिंग कार्ड प्रदान किए। उन्होंने मध्यप्रदेश की मीना सिंह गांडे, हेमराज कोल और राजेन्द्र सिंह गोंड के साथ छत्तीसगढ़ की मंदाकिनी नाथ जोगी और दीपक कुमार को कार्ड़ प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के बेव पोर्टल का विमोचन किया। उन्होंने मिशन की गाइड लाइन, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण माड्यूल के साथ काउसलिंग माड्यूल ऑफ सिकल सेल डिसीज का भी विमोचन किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी का जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य, शैला, और गेंडी से स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बैगा आभूषण वीरन माला पहनाई। मुख्यमंत्री चैहान ने बैगा फेटा पहनाया। उन्होंने लोक कलाकार अनिता व्याम की गोंडी शैली में तैयार की गई कलाकृति भेंट की। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवॉर, रेणुका सिंह, विश्वेश्र टुड्डू, एसपीएस बघेल, खजुराहों सांसद वी.डी. शर्मा, बैतुल सासंद डीडी उइके, सीधी सासंद रीति पाठक, शहडोल सासंद हिमाद्री सिंह, राज्य सभा सासंद सुमैर सिंह सोलंकी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चैधरी, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, वन मंत्री डॉ. विजय शाह, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, चिकित्सा शिक्षा विश्वास सारंग, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक जयसिंह मरावी, मनीषा सिंह, शरद कोल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि तथा हजारों आमजन उपस्थित रहें। (सौजन्यः- जनसंपर्क)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *